पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला सहित दो गिरफ्तार

ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला सहित दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाईमाधोपुर| मोबाइल पर प्यार भरी बातें कर षड़यंत्र रचकर ब्लैकमेलिंग करने का एक और सनसनी खेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने षड़यंत्र में महिला सहित दो लोगों व एक युवती के आशिक को संदिग्ध एवं शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर ब्लेकमेलिंग के पीड़ित युवक ने महिला व उसके दो साथियों के खिलाफ ब्लेकमेलिंग करने का मामला दर्ज कराया है।

कोतवाली थानाधिकारी नेमीचंद ने बताया कि रविवार रात भागीतपुर कुड़गाव जिला करौली निवासी नेतराम (ने थाने पहुंचकर बताया कि भीकमपुरा जिला करौली निवासी महिला अंजता प|ी हरिसिंह मीना गायब हो गई है। महिला को रणथम्भौर रोड पर एक युवक के साथ देखा गया है। पुलिस शिकायतकर्ता के साथ रणथम्भौर रोड़ पहुंची तो शिकायतकर्ता का साथी प्यारेलाल मीना निवासी दल्लापुर कुड़गांव जिला करौली मिला तथा महिला को होटल में देखे जाने की बात कही। इस पर पुलिस होटल पहुंची तो महिला होटल में मिली। पुलिस ने होटल के रजिस्टर में महिला के साथ दर्ज नाम के युवक जगदीश (40) पुत्र भौरीलाल मीणा निवासी बसो खुर्द मलारना डूंगर की तलाश की तथा पकड़कर थाने लाए। पुलिस पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने महिला सहित चारों को संदिग्ध अवस्था तथा शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित जगदीश ने महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ ब्लेकमेलिंग करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि महिला अजंता उसके फोन पर प्यार भरी बातें करती थी। इस पर महिला ने गणेश मंदिर घूमने की बात कहते हुए सवाई आने के लिए कहा।

महिला के सवाई आने पर युवक जगदीश ने उसे रिसिव किया तथा रणथम्भौर रोड स्थित होटल में रुकवा दिया। इस दौरान महिला के उक्त दो साथी प्यारेलाल व नेतराम ने उनका पीछा किया तथा पकड़कर पीड़ित से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की ऐवज में पांच लाख रुपए की डिमाण्ड की। युवक जगदीश सकते में आ गया। पीड़ित ने अपने मिलने वालों को फोन कर पैसे मंगाने की बात कही।

खबरें और भी हैं...