पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या के आरोपितों को करें गिरफ्तार

हत्या के आरोपितों को करें गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाईमाधोपुर। संदिग्ध हत्या के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने आए सीणोली के ग्रामीण।

सवाई माधोपुर | ग्राम सीणोली के ग्रामीणों ने युवक की संदिग्ध हत्या के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने व प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्राम सीणोली के ग्रामीणों ने बताया कि युवक लोकेश को आरोपी कालू 13 मई की सायं रत्तीराम व रामकेश के सामने बुलाकर ले गए तथा मारपीट कर हत्या कर दी। घटना की रात 12.30 बजे आरोपी कालू ने रामकेश के मोबाइल पर लोकेश का एक्सीडेंट होने की बात कही, जबकि आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। इसकी प्राथमिकी पीड़ित परिवार ने मलारना डूंगर थाने में दर्ज करवा दी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रकरण में आरोपी के अलावा तीन व्यक्ति सरुपा, भूरा, कांजी निवासीयान रांवल ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ चल रहे थे। युवक लोकेश भी उनके साथ था। आरोपी कालू ने आपराधिक षडयंत्र रचकर दुर्घटना का रूप दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राज मीना, बजरंगलाल मीना, जयराम, रामसहाय, रामविलास, सुरेश मीना, दिलकेश मीना, सिकन्दर मीना, सुरेश कुमार सैन, सुनील, हरफूल आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

खबरें और भी हैं...