चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
मलारना डूंगर | स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मलारना स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज रुप सिंह ने बताया कि सांकडा गांव के मुकेश मीना ने 16 अप्रेल को फोटोग्राफर के काम करने आए दो युवकों पर चार लाख से अधिक राशि की चोरी करने का सन्देह जताते हुए पुलिस से शिकायत की। साथ ही फोटोग्राफर दिनेश निवासी चौथ का बरवाड़ा तथा अजय निवासी सवाई माधोपुर को पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर दिनेश व अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अवकाशकालीन न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पीसी पर पुलिस को देने के आदेश प्रदान किए। पुलिस आरोपियों से बरामदगी के प्रयास कर रही है।