पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, बजरी से ओवरलोड तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, बजरी से ओवरलोड तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से ओवरलोड तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि भूखा रोड पर वाहनों की चैकिंग के दौरान तीन बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली, जिनके चालकों से वाहनों के कागजात मांगे गए लेकिन चालकों के पास तीनों ही वाहनों के कागजात नहीं होने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को जब्त कर लिया तथा अन्य सम्बन्धी कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया।

खबरें और भी हैं...