पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानोली गांव में पद दंगल सुनने उमड़े ग्रामीण, कन्हैया दंगल आज

मानोली गांव में पद दंगल सुनने उमड़े ग्रामीण, कन्हैया दंगल आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानोली गांव में पद दंगल सुनने उमड़े ग्रामीण, कन्हैया दंगल आज

मलारना डूंगर |
मानोली गांव में भैरुजी के स्थान पर चल रहे पद दंगल में विभिन्न गांवों से आए गायक कलाकारों ने अनेक धार्मिक व मार्मिक प्रसंग सुनाए। पद दंगल के मुख्य अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक मीना का आयोजन कमेटी द्वारा साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। पूर्व सरंपच हरबल मीना ने बताया कि डांडा, बसेडी, शेखपुरा, कालाकुआं आदि गांवों के अनेक कलाकारों ने अपने पदों की प्रस्तुतियां दी। पद दंगल सुनने के लिए मानोली, मलारना डूंगर, दिवाडा, शेषा आदि गांवों के श्रोता मौजूद थे। पूर्व सरंपंच हरबल मीना ने बताया कि गुरुवार को कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमे झाडोदा, सूंदरी व नारौली चौड़ के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

खबरें और भी हैं...