अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
मलारना डूंगर | स्थानीय थाना पुलिस ने दो अलग अलग प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान भूखा रोड पर तीन व्यक्ति आपस में लड़ाई झगड़ा करते मिले। इस पर देवनारायण मीना निवासी चकोरा पुरा थाना बाटोदा, हुकम चन्द मीना तथा बालमुकुंद मीना निवासी बगड़ी थाना मंडावरी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।