पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरी से ओवरलोड 17 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त, सात गिरफ्तार

बजरी से ओवरलोड 17 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त, सात गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर. पुलिस द्वारा जब्त की गई बजरी से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियां।

भास्कर न्यूज| मलारना डूंगर

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगह बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से ओवरलोड 17 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने भूखा रोड पर बाइक व कार में सवार लोग बजरी के वाहनों की लोकेशन ले रहे थे। पुलिस ने उनसे वहां घूमने का कारण व वाहनों के कागजात के बारे में पूछा तो सन्तोषजनक जवाब देने की बजाय अशांति फैलाने लगे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार व तीन बाइक पर सवार भरत मीना निवासी हमावास थाना रामगढ पचवारा, रामकेश मीना निवासी राहुवास लालसोट, रिंकू मीना निवासी पीलूखेडा बौंली, भरत मीना निवासी राहुवास, दौलतराम मीना निवासी राहुवास, रामफूल मीना निवासी राहुवास को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कागजात के अभाव में एक कार व तीन बाइक भी जब्त कर ली।

इसी प्रकार पुलिस को गश्त के दौरान भूखा रोड पर बजरी से ओवरलोड 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले, जिनके चालकों के पास वाहन चैकिंग के दौरान वांछित कागजात भी नहीं मिले। ऐसे में पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर 11 बजरी के वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बाद एएसआई गिर्राज शर्मा को गश्त के दौरान शेषा गांव के पास बजरी से लेकर जा रहे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले।

खबरें और भी हैं...