मलारना डूंगर| कस्बे के लोगों ने शुक्रवार को उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर श्मशान घाट के रास्ते का खुलासा करने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से उपजिला कलेक्टर को बताया कि बस स्टैंड के पास श्मशान घाट की ओर जा रहे रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या का ध्यान में रखते हुए सीमाज्ञान करवा कर श्मशान घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाकर रास्ते का खुलासा करवाया जाए। पूर्व में भी ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर श्मशान घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की गुहार की थी। उपजिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया।