पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव को लेकर माली समाज के लोगों से किया संपर्क

चुनाव को लेकर माली समाज के लोगों से किया संपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | सैनी विकास संस्थान सवाई माधोपुर के होने वाले चुनावों के संदर्भ में माली समाज के पदाधिकारियों ने कस्बे में माली समाज के लोगों से संपर्क किया। संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी के बताया कि 10 जून को सैनी विकास संस्थान सवाई माधोपुर के चुनाव होंगे, जिसके लिए जिलाध्यक्ष के लिए 51 हजार रुपए तथा उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री तथा कोषाध्यक्ष के लिए 11 हजार रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। इन दिनों सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ डालचंद, कमल सैनी, भगवान सहाय माली, सुरेन्द्र सैनी, जितेन्द्र सैनी आदि मौजूद थे।

भास्कर जल मित्र ने एईएन को बताए लीकेज

बौंली| कस्बे के कई मोहल्लों में इन दिनों पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। बौंली के दैनिक भास्कर जल मित्र कमलेश कुमार खंडेलवाल ने कई मोहल्लों में जाकर पानी व्यर्थ बहने वाली जगहों को चिंहित किया। उन्होंने बताया कि रैगर मोहल्ले एवं मुख्य बस स्टेंड पर दो जगह पाइप लाइन लीकेज होने से उनसे व्यर्थ पानी बह रहा था। इस पर उन्होंने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता आर.सी. मीना को इस मामले में अवगत कराकर लीकेज पाइप लाइनों को ठीक करवाने का आग्रह किया है। इस पर एईएन ने भी शीघ्र ही लीकेज लाइन ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।

निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 160 मरीजों की जांच कर दिया परामर्श

सवाई माधोपुर| ग्राम पंचायत खंडार एवं गणगौर अस्पताल सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत खंडार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। गणगौरी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. ज्योतेंद्र पाल ने बताया कि शिविर में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज गर्ग एवं हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार द्वारा 160 मरीजों की निशुल्क जांच कर उनका उपचार कर परामर्श दिया। इसके साथ ही चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी।

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को खिलाया पोषाहार

सूरवाल| कस्बा स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक स्कूल में विद्यालय स्टाफ ने गर्मियों की छुटिट्यों में बच्चों को पोषाहार बनवा कर खिलाया गया। शनिवार को विद्यालय स्टाफ ने स्कूल में पोषाहार बनवाया तथा बच्चों के स्कूल आने पर उन्हें खिलाया। बाद में स्कूल स्टाफ ने ग्रामीणों संपर्क कर अपनी बालिकाओं को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए भी प्रेरित किया।

वित्तीय समावेशन में बैंक मित्र महत्वपूर्ण कड़ी

सवाई माधोपुर| बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय सवाईमाधोपुर द्वारा शनिवार को बैंक मित्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए बैंक के महाप्रबंधक ए.के. मिश्र ने बैंक मित्र के वित्तीय समावेशन की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया एवं वित्तीय समावेशन में बैंक मित्रों की अहम महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

अपनी मांगों को लेकर प्रबोधक संघ ने सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर| प्रबोधक संघ जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने अपने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष महेंद्र गौत्तम, महामंत्री दिनेश कुमार राणा सहित अन्य सदस्यों ने प्रबोधकों की वेतन विसंगति दूर करने, अध्यापक पदनाम करने, पुरानी पेंशन लागू करने, प्रमोशन एवं स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करवाने सहित अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

मजदूर यूनियन की बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

सवाई माधोपुर| सनिर्माण मजदूर यूनियन एटक की बैठक रविवार को अध्यक्ष जी.एल. शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों से जुड़े श्रम कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के पद रिक्त होने से समय पर मजदूरों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा बैठक में मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विचार किया गया। इस मौके पर नारायण बैरवा, रामसिंह चौहान, छोटूलाल बैरवा, कंचन महावर, रईस अहमद अंसारी, रामकिशन बैरवा, अब्दुल वाहिद अंसारी आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में कई लोग मौजूद थे।

शराब पीकर वाहन चलाते दो गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर| कुश्तला चौकी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते दो जनों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। कुश्तला चौकी प्रभारी रमेश पाल सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाते दीपक जाट पुत्र हनुमान जाट निवासी कुश्तला, अजीत सिंह पुत्र तारासिंह निवासी कुश्तला को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...