पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गलत प्रचार करने वाले पर कार्रवाई की जाए : हनीफ

गलत प्रचार करने वाले पर कार्रवाई की जाए : हनीफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| मालेरकोटला

कंबोज बिरादरी की ओर से एसडीएम प्रीती यादव को ज्ञापन सौंपा गया। मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद असलम काला, मोहम्मद हनीफ ने कहा कि एक सरकारी मुलाजिम मोहम्मद असलम सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहा है। सोशल मीडिया के जरिए मोहम्मद असलम ने कहा है कि अकाली नेता पर बलात्कार के आरोप लगने के कारण कंबोज बिरादरी में अकाली नेता के खिलाफ काफी रोष है। जबकि शहर में इस तरह का कोई माहौल नहीं है व न ही कंबोज बिरादरी का अकाली नेता के खिलाफ कोई रोष है। मोहम्मद असलम गलत प्रचार जातिवाद को भड़काने की कोशिश कर रहा है। जिस कारण उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद असलम ने कहा कि लड़की द्वारा अकाली नेता पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए जाने के कारण कंबोज बिरादरी में काफी रोष है। उसने किसी विशेष व्यक्ति के प्रति कोई टिप्पणी नहीं की है। अपना रोष प्रगट संवैधानिक हक की पालना की है। वहीं इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस पंजाब की नेता बेगम प्रवीन नुसरत ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा है कि मोहम्मद उवैस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की की जायदाद की जांच होनी चाहिए। ब्लैकमेल करना उस का काम है। 5-6 हजार रुपए पर नौकरी करने वाली करोड़ों रुपए की मालकिन कैसे बन गई। जिसकी पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए।

मालेरकोटला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कंबोज बिरादरी के लोग।

खबरें और भी हैं...