मालेरकोटला |अंजुमन फ्रॉग ए अदब की बैठक सरपरस्त अब्दुल हमीद दी अगुवाई में विक्रांत पैलेस में हुई। इसमें डॉ. सलीम जुबैरी को सर्वसम्मति से राज्य प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त काशिफ जागीरदारी को महासचिव, एम अनवार अंजुम को सीनियर उपप्रधान, जहूर अहमद चौहान को उपप्रधान, मुहम्मद रफीक को सचिव, नासर आजाद को प्रैस सचिव, मुहम्मद जमील को खजांची, मुश्ताक जोश व नदीम अहमद खां को सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान डॉ. सलीम जुबैरी ने कहा कि वह जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाएंगे। (जमाली)