मालेरकोटला| रोटरी क्लब की ओर से डॉ. नवेद असलम की अगुवाई में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें क्लब जिला गर्वनर भाग सिंह पन्नू ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सहायक प्रो. डॉ. नवीन गुप्ता, पंजाब वक्फ बोर्ड के पूर्व सीईओ जुल्फकार अली मलिक, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट शहबाज खां, पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव फारूक अंसारी ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर जुल्फकार अली मलिक, शहबाज खां ने कहा कि रोजा विभिन्न धर्मों में विभिन्न रूप से प्रचलित है। रोजा मनुष्य को भूख, प्यास व उन लोगों की गरीबी का एहसास करवाता है। जो आर्थिक पक्ष से कमजोर है व अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर सकते। जो मुस्लिम रोजे रखते हंै, उन पर अल्लाह की रहमत रहती है। इस मौके पर अब्दुल सतार, मुहम्मद रफीक, प्रिंसिपल असरार निजामी, हाकम सिंह, एडवोकेट मुहम्मद इकबाल, आजम दारा, आसिफ कुरैशी, जहूर अहमद चौहान, आर के सिंगला, डॉ. तनवीर, बलविंदर भाटीया, अब्दुल सतार, सोहराब अमजद, जोहरा सतार आदि उपस्थित थे। (जमाली)