पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेगुलर करने की मांग को लेकर वाटर सप्लाई आैर सेनिटेशन कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली

रेगुलर करने की मांग को लेकर वाटर सप्लाई आैर सेनिटेशन कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|मालेरकोटला

महिला तालमेल संघर्ष कमेटी की ओर से किरनपाल कौर की प्रधानगी में जल सप्लाई कर्मचारियों के परिवारों ने शहर में रोष रैली निकाल पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना को ज्ञापन भी सौंपा। रैली को संबोधित करते हुए राज्य उपप्रधान मनप्रीत सिंह व राज्य प्रधान सब कमेटी दफ्तरी स्टाफ सौरव किंगर ने कहा कि जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग में जल सप्लाई स्कीमों व दफ्तरी काम करते समूह कर्मचारियों के कानून अनुसार सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद कर्मचारियों को विभाग अधीन नहीं लाया जा रहा है। संगठन की ओर से प्रपोजल केस तैयार करके बताया गया, कि अगर समूह फील्ड व दफ्तरी कर्मचारियों को विभाग अधीन लाया जाए तो पंजाब के खजाने पर एक रुपए का बोझ नहीं पड़ेगा और विभाग को 12 करोड़ रुपए हर साल बचेंगे। क्योंकि सरकार द्वारा 10 प्रतिशत लाभ व 18 प्रतिशत जीएसटी के तहत करोड़ों रुपए दिए जा रहे है। किरनपाल कौर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही है। इस कारण परिवारों का गुजारा मुश्किल हो चला है। अपने परिवार के भविष्य को मुख्य रखते हुए संघर्ष के लिए मजबूर हुए है। (शरीफ जमाली)

मालेरकोटला में रोष रैली निकाले महिला तालमेल संघर्ष कमेटी के सदस्य।

खबरें और भी हैं...