42 बोतल शराब समेत एक काबू
अमरगढ़ |पुलिस ने एक व्यक्ति से 42 बोतल ठेका शराब की बरामद की है। एसएचओ गुरभजन सिंह ने बताया कि एसआई अमनदीप कौर ने गश्त के दौरान दीप सिंह उर्फ बावा निवासी बागड़िया से 42 बोतल ठेका शराब की बरामद की है। दीप सिंह को अदालत ने भुक्की के केस में भगोड़ा करार दिया हुआ है। मंगलवार को उसे मालेरकोटला अदालत में पेश किया। (दुगल)