असां तेरे नाल लाई जग छडैया, गल्ल तेरे ते मुकाई जग छडैया गाकर बांधा समा
भास्कर संवाददाता|मालेरकोटला
अंजुमन-ए-फरोगे अदब की ओर से शनिवार रात्रि सूफियाना शाम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कव्वाल जनाब शौकत अली खां ने कवाली से खूब समय बांधा। शौकत अली खां ने गुजर गया दिन सारा हुण पछतावे खड़के, डूब गया सूरज शामां पइयां घर घर दीवे बाली, असां तेरे नाल लाई सारा जग छडैया, गल्ल तेरे ते मुकाई सारा जग छडैया गा कर खूब समय बांधा। इस मौके पर सिराज अहमद ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की, जबकि जिला रेसलिंग एसोसिएशन केे प्रधान मोहम्मद खालिद थिंद सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुखचरन सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। समागम की प्रधानगी पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य एडवोकेट इजाज आलम ने की। इस मौके अंजुमन-ए-फरोगे अदब के उप प्रधान जहूर अहमद चौहान को उर्दू सहाफत अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुलवंत कसक की किताब धड़कन रिलीज की गई। इस मौके पर एम.अनवार अंजुम, डॉ. सलीम जुबैरी, काशिफ जागीरदार, नासिर अजाद, मोहम्मद जमील, मोहम्मद रफीक, मुशताक जोश, जहूर अहमद चौहान, नदीम अहमद खां, मास्टर अब्दुल हमीद, लेक्चरर साबिर अली जुबैरी, अनवार बागी, फारूक अनसारी, चौधरी मोहम्मद बशीर, सलीम खिलजी, कुलवंत कसक, सुरिंदर शर्मा, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। (शरीफ जमाली)