पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे चेक

सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिला प्रधान सुखमिंदर सिंह की अगुवाई में जरूरतमंदों की सहायता के लिए चैक बांटे गए। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए सुखमिंदर सिंह ने बताया डॉ. एसपी सिंह ओबराय मैनेजिंग ट्रस्ट की ओर से महीनावार पेंशनों के साथ जरूरतंमद छात्रों व मरीजों को इलाज के लिए चैक बांटे गए। उन्होंने बताया कि सुरिंदर कौर खुराना को पढ़ाई के लिए 3000 रुपये, कांझला की जसमीत कौर को 750 रुपए पढ़ाई के लिए प्रति महीना व गुजारे के लिए 2000 रुपए प्रति महीना, लवप्रीत रिशी को बीमारी के इलाज के लिए 6000 रुपए प्रति महीना, सुखविंदर सिंह को बीमारी के इलाज के लिए 750 रुपए प्रति महीना व जुवेर मालेरकोटला को बीमारी के इलाज के लिए 2000 रुपए प्रति महीना के चैक दिए गए। इस मौके पर जगदेव सिंह खंडेबाद, पाला मल्ल, बलकार सिंह, तरसेम कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...