पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजिया सुल्ताना ने 17 आंगनबाड़ी वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र

रजिया सुल्ताना ने 17 आंगनबाड़ी वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला |पंजाब की लोक निर्माण व सामाजिक सुरक्षा मंत्री रजिया सुल्ताना ने 17 आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर सुल्ताना ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से घर-घर रोजगार देने का वायदा किया था जिसके तहत आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों के साथ जो भी वादे किए थे 5 साल के भीतर हर वादे को पूरा कर दिया जाएगा। बुजुर्ग, विधवा व अंगहीनों की पेंशन संबंधी जानकारी देते उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा पेंशन संबंधी इंकलाबी फैसले लिए गए है व इन फैसलों के कारण हजारों जरूरतमंद पेंशन के हकदार बन गए है। इस मौके पर दरबारा सिंह, मुहम्मद तारीक, मुहम्मद इकबाल फौजी, फारूक अंसारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...