हरिंदर सिक्का ने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई
मालेरकोटला में पत्रकारों से बातचीत करते कमेटी सदस्य।
भास्कर संवाददाता|मालेरकोटला
सिखों के पहले पातशाह गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित फिल्म बनाकर सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। गुरुद्वारा हां दा नारा कमेटी के प्रबंधकों ने कहा कि हरिंदर सिक्का ने यह फिल्म बनाकर सिख संगत के दिलों को ठेस पहुंचाने की शर्मनाक हरकत की है, जिसे सिख पंथ कभी भी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सैंसर बोर्ड को चाहिए कि ऐसी फिल्में जिससे किसी भी भाईचारे को धार्मिक ठेस पहुंचे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कोई शरारती अनसर ऐसी फिल्म बनाने की सोच भी न सके। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब व उनके पारिवारिक सदस्यों की तुलना किसी के साथ नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा इस फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक न लगाना सोची समझी साजिश का नतीजा है। इस मौके पर गुरजंट सिंह खालसा, अमृतवीर सिंह, प्यारा सिंह खालसा, पृतपाल सिंह, परमजीत सिंह , प्रीतम सिंह, आत्मा सिंह आदि उपस्थित थे। (शरीफ जमाली)