पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड 21 में सबमर्सिबल पंप लगाया, पानी की किल्लत हुई दूर

वार्ड-21 में सबमर्सिबल पंप लगाया, पानी की किल्लत हुई दूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला| वार्ड नंबर 21 के लोगों को पिछले लंबे समय से चल रही पानी की परेशानी से राहत दिलाने के लिए वार्ड के एमसी मुहम्मद बशीर ने सबमर्सिबल लगाया गया, जिसका उद्घाटन निर्माण मंत्री रजिया सुल्ताना के पीए मुहम्मद तारीक व नगर कौंसिल के प्रधान इकबाल फौजी ने किया। इस मौके पर मोहम्मद तारीक ने कहा कि रजिया सुल्ताना लोगों के साथ किए वादे बिना किसी पक्षपात के पूरे कर रही हैं। जिस कारण हर एक एमसी की ड्यूटी लगाई जा रही है कि उनके वार्डों में आने वाली समस्याएं जैसे कि गलियों-नालियों को पक्का करना, सीवरेज की समस्या व पीने वाले पानी की समस्या का रिकाॅर्ड इकट्ठा करके दिया जाए ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। चौधरी मुहम्मद बशीर ने बताया कि करीब 6 लाख की लागत से पानी का पंप लगाया गया है जिससे मुहल्लावासियों को पीने वाले पानी की समस्या से निजात मिलेगी। मौके पर यूथ कांग्रेस के राज्य महासचिव फारूक अंसारी, ताज मुहम्मद, सुलेमान जोड़ा, सरदार अली, मुहम्मद असलम उपस्थित थे। (शरीफ)

खबरें और भी हैं...