पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों को रेगुलर करने के नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं : इंद्रजीत

शिक्षकों को रेगुलर करने के नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं : इंद्रजीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|5178 मास्ट कैडर यूनियन की बैठक राज्य प्रधान इंदरजीत सिंह मालेरकोटला की अगुवाई में माता नैना देवी मंदिर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए इंदरजीत सिंह ने बताया कि 2014 में शिक्षा विभाग की ओर से 5178 अध्यापक ईटीटी पास कर व सभी योग्यताएं पूरी कर तीन साल के लिए कांट्रेक्ट बेस पर भर्ती किए गए थे। शर्त के अनुसार उन्हें तीन वर्ष पूरे होने पर पूरा वेतन व रेगुलर किया जाना था, परंतु तीन साल पूरे होने के बावजूद भी सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं, जिस कारण अध्यापकों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने मांंग की कि अध्यापकों को पूरा वेतन व रेगुलर के नियुक्ति पत्र जारी किए जाए, अध्यापक नेताओं पर हुए पुलिस केस रद किए जाएं।

खबरें और भी हैं...