पंजाब नेशनल बैंक ने स्थापना दिवस पर खूनदान कैंप लगाया
संगरूर| पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अपने 124वें स्थापना दिवस पर बैंक में ही खून दान कैंप लगाया गया, जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर पटियाला के डिप्टी सर्कल हेड बीएल मीना ने शिरकत की थी। जिन्होंने स्वयं भी खूनदान किया। इस मौके पर हुक्म चंद रामपाल ने भी खून दान किया। मलेरकोटला से ब्लड बैंक टीम ने डॉ. ज्योति की अगुवाई में 41 यूनिट खून एकत्रित किया। इस अवसर पर आरके जुनेजा, बीएस कंडा, दर्शन सिंह, डीपी बातिश, हरसिमरन सिंह, मलकीत सिंह, रोहित बांसल, हरप्रीत कौर, हरदीप सिंह, रिया और राजरानी आदि उपस्थित थे।