संगठनों ने नारेबाजी कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
मालेरकोटला |पंजाबी फिल्म नानक शाह फकीर पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर सिख संगठनों की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान सिख संगठनों के सदस्यों मे फिल्म की टीम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नायब तहसील गुरदर्शन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार जयपाल सिंह मंडीया, महिंदर सिंह, बाबा जोरावर सिंह ने कहा कि नानक शाह फकीर पर पूर्ण तौर पाबंदी लगाई जाए क्योंकि इस फिल्म के रिलीज होने से सिखों की भावनाओं ठेस पहुंचेगी। फिल्म के रिलीज होने से पंजाब का माहौल खराब हो सकता है। गुरु साहिबानों व उनके पारिवारिक सदस्यों की किसी के साथ तुलना नहीं की जा सकती व न ही इनका रोल किसी फिल्म या नाटक में दिखाया जा सकता है।
फिल्म नानक शाह फक़ीर की पांबदी लेकर ज्ञापन सौंपते सिख संगठनों के नेता।