स्कॉलरशिप टेस्ट में सुएफ इसहाक ने पाया पहला स्थान
मालेरकोटला|रियात बाहरा यूनिवर्सिटी पटियाला कैंपस में स्कॉलरशिप टेस्ट करवाया गया। इसमें 20 कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरकारी कॉलेज मालेरकोटला बीए भाग तीसरा के छात्र सुएफ इसहाक ने पहला स्थान प्राप्त किया। कॉलेज पहुंचने पर सुएफ इसहाक को ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. मुहम्मद जमील ने छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई दी। (शरीफ जमाली)