पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहल्ला बड़ा खारा खूह में गलियाें की नालियांे का काम शुरू

मोहल्ला बड़ा खारा खूह में गलियाें की नालियांे का काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला |रमजान उल मुबारक के महीने आगमन को लेकर शहर में गलियों का नालियों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए है। नगर कौंसिल के प्रधान मोहम्मद इकबाल फौजी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के दिशा निर्देशों में शहर में विकास कार्य शुरू करवा दिए गए है। जिसके तहत वार्ड नंबर 31 के मोहल्ला बड़ा खारा खूह में 6.35 लाख की लागत से गलियां नालियां बनाई जा रही है। रमजान के महीनों को मुख्य रखते हुए शहर की प्रमुख सड़कों व गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटों को प्रबंध किया जा रहा है, ताकि मुस्लिम वर्ग के लोगों को इबादत करने के लिए मस्जिद आते जाते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर शबीना तसलीम, मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद हयात खीर वाला, मोहम्मद निसार काका, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद आदि उपस्थित थे। (जमाली)

खबरें और भी हैं...