मानवता की सेवा ही नर्सिंग का मुख्य मकसद है : गाजी शेख
मालेरकोटला|अयान इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भोगीवाल में नर्सिंग दिवस को समर्पित समागम करवाया गया। इसमें तहसीलदार बादलदीन, बलवंत सिंह, डॉ. संजीव गोयल, प्रिंसिपल दविंदर सिंह व जनाब शोकत अली मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर तहसीलदार बादलदीन व डॉ संजीव गोयल ने कहा कि समागम करवाने से छात्रों के मनोबल बढ़ने का साथ साथ उनके अंदर छुपी प्रतिभा भी सामने आती है। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन गाजी शेख ने कहा कि मानवता की सेवा ही नर्सिंग रोजगार का मुख्य मकसद है। इस मौके पर प्रिंसिपल जसप्रीत कौर बाजवा ने छात्राओं को अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लवप्रीत कौर, समरीन, जसप्रीत कौर, अमनदीप कौर, रजिया, सुल्ताना, प्रवीन, सतवीर कौर, कमलदीप कौर, गुरजिंदर कौर, नवप्रीत कौर आदि उपस्थित थे। (जमाली)