पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कब्रिस्तान से एक नौजवान की लाश मिली

कब्रिस्तान से एक नौजवान की लाश मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला |कब्रिस्तान से एक नौजवान की लाश मिली है, हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खेतों में काम करने के लिए जा रही महिलाओं ने कब्रिस्तान में नौजवान की लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान आबिद (23) निवासी मोहल्ला बंगला मालेरकोटला के रूप में हुई है। आबिद अपने मामा के साथ गांव पायल में सब्जी का काम करता था। सिटी मालेरकोटला थाने के एसएचओ दविंदर सिंह का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। (जमाली)

खबरें और भी हैं...