संगरूर| नशा छुड़ाओ केन्द्र की ओर से नशा करने वाले नौजवान का इलाज कर वापस उसके घर भेज दिया गया है। इस मौके पर नशा छुड़ाओ केन्द्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहन शर्मा ने बताया कि गुरबिंदर सिंह निवासी मालेरकोटला रोज 1 ग्राम हेरोइन पीने का आदि था, जो मौत की दहलीज पर खड़ा था। समूह स्टाफ की ओर से गुरबिंदर सिंह का इलाज कर उसके परिवार वालो को सौंप दिया है। इस मौके पर गुरबिंदर सिंह की मां चरनजीत कौर ने कहा कि किसी के बताने पर उसने अपने बेटे को केन्द्र में दाखिल करवाया था, यहां आकर बेटे की हेरोइन पीने की गंदी आदत छुट गई। इस मौके पर गुरबिंदर सिंह ने कहा यह स्थान उसके लिए किसी धार्मिक स्थान से कम नहीं है, जिसने उसकी हेरोइन पीने की आदत को छुड़वा कर उसे नई जिंदगी दी है। इस मौके पर डॉ. आयुष शर्मा, नायब सिंह, परमजीत सिंह, नीरू बाला, नवीन कांसल आदि उपस्थित थे।