मालेरकोटला| शहर की विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को पहले जुमा-तुल-मुबारक की नमाज अदा की गई। मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने अपना कारोबार बंद कर जुमे की नमाज अदा की। जुमा-तुल-मुबारक की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने रोजा अफ्तारी के लिए फल खरीदे। मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने जामा मस्जिद, मदनी मस्जिद, मस्जिद बंगले वाली, मोहम्मदी मस्जिद, मस्जिद सरहंदी गेट, हमजा मस्जिद, जामा मस्जिद किला रहमतगढ़, मस्जिद ए हुजैफा, बड़ी मस्जिद जमालपुरा, कम्मे शाह मस्जिद में पहुंच कर खुदा को याद किया। बड़ी जामा मस्जिद मालेरकोटला में मुस्लिम भाईचारे के लोगों को संबोधित करते हुए हजरत मोलाना मुफ्ती इर्तका उल हसन कांधलवी मुफ्ती ए आजम पंजाब ने कहा कि हर मुसलमान रमजान-उल-मुबारक के महीने में रोजों की पाबंधी अति जरूरी है। यदि मुसलमान इनकी पाबंधी नहीं करेगा तो वह बड़े गुनाह को भागीदार होगा। अकेला रमजान ही जरूरी नहीं पूरे वर्ष जिंदगी इस्लाम वाली होनी चाहिए। (जमाली)