हर्फ कॉलेज का नतीजा रहा 100 प्रतिशत
मालेरकोटला| पंजाबी यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीकॉम भाग पहला के नतीजे में हर्फ कॉलेज का नतीजा 100 प्रतिशत रहा है। कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. इरशाद अहमद खान ने बताया कि आंचल मोदी ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला, प्रिंस कथूरिया ने 75.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, शामली ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा, रिमशा ने 74.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा, शिबा खान व जसप्रीत सिंह ने 72.6 प्रतिशत अकं प्राप्त पांचवां, मुबीन रशीद ने 72.4 प्रतिशत अंक प्राप्त छठा व हितेश चावला ने 71.4 प्रतिशत अंक प्राप्त सातवां स्थान हासिल किया है।