पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में ईमानदारी की दुकान खोली, खुद खरीददारी करके खुद कीमत बाक्स में डालेंगे छात्र

स्कूल में ईमानदारी की दुकान खोली, खुद खरीददारी करके खुद कीमत बाक्स में डालेंगे छात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला |सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खानपुर में छात्रों में र्इमानदारी की भावना को जगाने के लिए प्रिंसिपल जगरूप सिंह की ओर से स्कूल में ईमानदारी की दुकान खोली गई है। प्रिंसिपल जगरूप सिंह ने कहा कि ईमानदारी की दुकान से बच्चे किताबें, कापियां, अन्य शिक्षा सामग्री व खाने-पीने वाली वस्तुएं प्राप्त कर उसकी कीमत ईमानदारी से बॉक्स में डालेंगे। इस दुकान का मुख्य मकसद छात्रों में ईमानदारी की भावना को पैदा करना है। इस मौके पर लेक्चरार सुखविंदर सिंह, नरेश कुमार, बहादर सिंह, नाजर सिंह, रूप सिंह, मुहम्मद शरीफ, अमनदीप गोयल, मुहम्मद सफी, महुम्मद अशरफ, अमनदीप, मुहम्मद इरफान, इकबाल सिंह, राजवीर कौर, वजीदा, सुल्ताना, रेखा, कोसर, नंजना, मनजीत कौर, लीला देवी, इंदरजीत सिंह आदि उपस्थित थे। (जमाली)

खबरें और भी हैं...