मालेरकोटला में बैठक करते जल सप्लाई व सैनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर्स।
यूनियन ने कांट्रैक्ट वर्करों को पक्का करने की मांग
मालेरकोटला| जल सप्लाई व सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की बैठक यहां प्रांतीय उपप्रधान मनप्रीत सिंह की अगुवाई में हुई। इसको संबोधित करते हुए संगठन के सर्कल प्रधान पलविंदर सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर यूनियन लंबे समय से संघर्ष करती आ रही है। मांगों के संबंध में विभाग के किए गए वादों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 13 मई की लुधियाना कन्वेंशन के फैसले के मुताबिक 11 जून को विभाग की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना से मांगें मनवाने के लिए मालेरकोटला में राज्यस्तरीय रैली व धरना दिया जा रहा है। उनकी मांगों में विभाग में ठेकेदारी सिस्टम व विभिन्न कंपनियों के अधीन काम करते कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, श्रम कानून लागू करना, जलापूर्ति योजनाओं का पंचायतीकरण बंद करना आदि शामिल हैं। इस मौके पर हरपाल सिंह, अवतार सिंह, मनजीत सिंह, जगवंत सिंह, जुगराज सिंह, कुलविंदर सिंह इत्यादि उपस्थित थे। (जमाली)