मालेरकोटला में पोषण दिवस मनाया
भास्कर संवाददाता|मालेरकोटला
स्त्री और बाल विकास पंजाब की ओर से सीडीपीओ पवन कुमार की अगुवाई में जमालपुरा के आंगनबाड़ी सेंटर में पोषण दिवस मनाया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भरआई की रस्म अदा की गई। इस मौके पर सुपरवाइजर करमजीत कौर ने गर्भवतियों को गर्भ के 9 महीने दौरान सेहत संबंधी संभाल, टीटी की टीके लगावाने, पूर्ण पोषक खुराक लेने, साफ पानी का ध्यान रखने व गर्भ का पता चलने पर आंगनबाड़ी सेंटर में नाम दर्ज करवाने संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों का भार भी नापा गया। (शरीफ जमाली)
गर्भवती महिलाओं की गोद भरआई की रस्म करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स।