पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रुबैला के कारण जन्म से बच्चे में हो सकते हैं नुक्स : डॉ. बलविंदर सिंह

रुबैला के कारण जन्म से बच्चे में हो सकते हैं नुक्स : डॉ. बलविंदर सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला| पीएचसी फतेहगढ़ पंजगराइयां की सेहत टीम की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैठक की गई। इसमें स्कूल के समूह अध्यापकों को मीजल रुबेला टीकाकरण मुहिम संबंधी जागरूक किया गया। एसएमओ डॉ. बलविंदर सिंह ने कहा कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है व रुबेला से जन्म से बच्चे में नुक्स हो सकते है। पोलियो की तरह खसरा व रुबेला को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब में मीजल रुबेला टीकाकरण मुहिम की शुरूआत की जा रही है। मुहिम के पहले पड़ाव में 9 माह से 15 साल तक के स्कूली बच्चों को कवर किया जाएगा। बीईई नरिंदरपाल सिंह व जसपाल सिंह ने कहा कि जिस बच्चे को पहले भी खसरे का टीका लग चुका है तो भी एमआर का टीका लगाया जा सकता है। (जमाली)

खबरें और भी हैं...