अकरम खां मिस्टर बीए व कृतिका मिस बीए चुनी
मालेरकोटला|हर्फ कॉलेज में बीए व बीसीए के छात्रों को विदाई देने के लिए जूनियर छात्रों की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज में रखे समारोह में चेयरमैन अमजद अली मुख्य मेहमान जबकि फिरदोस अमजद, शोहराब अमजद, जैबा सोहराब, व जोहरा सितार ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। बीए में अकरम खां मिस्टर बीए व कृतिका मिस बीए चुनी गई। बीसीए में मुहम्मद आदिल मिस्टर बीसीए व हर्म हफीज मिस बीसीए चुने गए। इस मौके पर चेयरमैन अमजद, डायरेक्टर प्रो. इरशाद अहमद उपस्थित थे। (शरीफ जमाली)