पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 2 दिन से लापता किशोरी की लाश कुएं में मिली

2 दिन से लापता किशोरी की लाश कुएं में मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मल्हारगढ़ | दो दिन से लापता नाबालिग की लाश गांव के ही कुएं में मिली। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर ग्राम पिपलिया विशनिया के कुएं से पूजा (14) पिता सूरजमल भील की लाश मिली। पूजा दो दिन से घर से लापता थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद लाश को बाहर निकाला व पीएम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

लोदवाल बैरवा समाज के अध्यक्ष बने- रतलाम | जावरा रोड अंबेडकरनगर स्थित श्री शीतलामाता मंदिर पर बैरवा समाज की साधारण सभा हुई। इसमें समाज के चुनाव हुए। अध्यक्ष ईश्वरलाल लोदवाल, उपाध्यक्ष सज्जनलाल रानीवाल, महामंत्री गोपाल एन. लोदवाल, कोषाध्यक्ष अमित शेर व ईश्वरलाल लोदवाल, प्रचारमंत्री अनिल रानीवाल व रामगोपाल वर्मा चुने गए। कार्यकारिणी मनोज जाटवा, बनवारी मरमट, बलराज मौर्य, मनोहर मौर्य, राहुल लोदवाल, हितेश लोदवाल चुने गए है। आभार तीरथराम लोदवाल ने माना।

खबरें और भी हैं...