उज्जवला दिवस पर एलपीजी पंचायत कल
टकरावद | उज्जवला दिवस के तहत इंडेन गैस एजेंसी 20 अप्रैल को अरनिया जटिया में नि:शुल्क गैस वितरण कार्यक्रम करेगी। यह सुबह 9 बजे विद्यालय परिसर में होगा। इसमें एससी-एसटी महिलाओं एवम अंत्योदय कूपन वाले हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। अतिथि विधायक जगदीश देवड़ा, जनपद अध्यक्ष निर्मला जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गौड़, मल्हारगढ़ एसडीएम अंकिता प्रजापति, इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन के अभिषेक मल्होत्रा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी आर.एस. राठौर होंगे।