पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • प्रत्येक ब्लाॅक में खुलेंगे छात्रावास

प्रत्येक ब्लाॅक में खुलेंगे छात्रावास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मल्हारगढ़ | सीएम शिवराजसिंह चौहान ने किसानों, गरीबों और पिछड़े वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए सरकार प्रत्येक ब्लॉक में छात्रावास खोलेगी। यह बात मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राधेलाल बघेल ने कही। वे नगर परिषद सभागृह में आयोजित एक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है लेकिन जिन क्षेत्रों में एससीएसटी की संख्या कम है वहां पर पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण देकर पूर्ति की जाएगी। पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार समाज के 50 युवाओं को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजेगी। नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रतापसिंह सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समरथ गेहलोत सहित सभापति मौजूद थे। संचालन धर्मेंद्र गेहलोद ने किया। आभार अध्यक्ष प्रजापति ने माना।

खबरें और भी हैं...