पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘राजीवजी ने प्राणाें की आहुति दी’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुंधड़का (मल्हारगढ़) | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मल्हारगढ़ विधानसभा के गांव धुंधड़का में मनाई गई। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व जनपद उपाध्यक्ष परशुराम सिसौदिया, पूर्व सरपंच बाबूलाल जैन की उपस्थिति में बैठक हुई। सिसाैदिया ने कहा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुति दी। उन्होंने पंचायती राज का गठन कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया, वहीं वर्तमान भाजपा सरकार पंचायती राज को समाप्त कर सत्ता का एकीकरण कर रही है। ब्लॉक महामंत्री किशोर गोयल, सरपंच प्रतिनिधि रईस पठान, बड़वन मंड लम अध्यक्ष सुरेश धाकड़, गोशाला के पूर्व अध्यक्ष बसंतीलाल जैन, अजीज लाला ने भी विचार रखे। संचालन नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र भटेवरा ने किया। कमलेश जैन ने आभार माना। इसके बाद कांग्रेसजन ने धुंधड़का स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल, बिस्किट बांटे।

खबरें और भी हैं...