2 लाख की लूट में अवैध असला सहित एक काबू
मलोट| थाना सिटी मलोट पुलिस ने रविवार शाम को चेकिंग के दौरान गांव रथडिय़ां जीटी रोड पर डबवाली की ओर से आ रही सफेद रंग की वरना कार पीबी 30 टी 3978 जिसमें एक क्लीन शेव व्यक्ति था की तलाशी लेने पर उससे जाली असला (कट्टा 315 बोर) बरामद किया। आरोपी की पहचान कुलशदीप सिंह उर्फ किक्की पुत्र राजेन्द्र सिंह वासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है। पिस्तौल में जाली रौंद भी बरामद हुआ है। पुलिस ने कथित व्यक्ति पर शंका जाहिर करते हुए गत सप्ताह में 2 लाख रुपए की हुई लूट के मामले में पूछताछ करनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति उस लूट में शामिल था और यह गाड़ी उस वारदात में उपयोग की गई थी। (जसपाल मान)