पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तुंगवाली गांव की टीम कबड्डी में रही प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गिद्दड़बाहा

बाबा बाला जी प्रबंधक कमेटी फकरसर की ओर से पिंडी साहिब में आयोजित 13वां तीन दिवसीय खेल मेला सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विजेताओं को प्रबंधकीय कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह खालसा व समूह सदस्यों की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। प्रधान मलकीत सिंह खालसा ने बताया कि खेल मेले के अंतिम दिन लड़कों के कबड्डी 75 किलो वर्ग व 65 किलो वर्ग के फाइनल मुकाबलों के अलावा रस्सा कसी के फाइनल मुकाबले करवाए गए, जिसमें कबड्डी 75 किलो वर्ग में गांव तुंगवाली की टीम ने पहला स्थान जबकि गांव रोड़ी कपूरा (हरियाणा) की टीम दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी 65 किलो वर्ग में डेरा वना वाली की टीम ने पहला स्थान व गांव गिलजेवाला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रस्साकसी के मुकाबलों में मलोट की टीम ने गांव लालबाई की टीम को हरा के पहला स्थान प्राप्त किया। खेल मेले के अंतिम दिन चरनजीत सिंह बराड़, जत्थेदार गुरपाल सिंह गोरा, प्रो. मलकीत सिंह बराड़ व रणजीत सिंह बराड़ ने विशेष तौर पर शिरकत कर खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मेजर हिन्दूस्तानी व मेडम ज्योति की जोड़ी ने अपनी कला का प्रदर्शन कर मोटरसाइकिल के शानदार जौहर दिखाए। मौके पर मलकीत सिंह खालसा, जरनैल सिंह, सुखमन्दर सिंह चहल, जगदेव सिंह, जसमेल सिंह, डॉ. गाहला सिंह, मेघा वारिस, रशपाल सिंह सचिव, गुरमीत सिंह सचिव, महेन्द्रपाल सिंह, मैंगल भुल्लर, हरनरिन्द्र सिंह सरपंच थेहड़ी, सुरजीत सिंह सरपंच गांव फ़करसर आदि मौजूद थे।(गोबिन्द)

खेल

गांव फकरसर के पिंडी साहिब में तीन दिवसीय खेल मुकाबले संपन्न

विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रबंधक कमेटी व मेहमान।

खबरें और भी हैं...