घर के आगे से कार चोरी, केस
थाना सिटी पुलिस में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां चंडीगढ़ से एक व्यक्ति की घर के आगे से गाड़ी चोरी हो गई। एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी धनास (चंडीगढ़) मलोट के एकता नगर में अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए आया था और 8-9 अप्रैल की रात्रि को उसने अपनी होंडा सिटी कार नं. सीएच01 एक्स 3388 घर के आगे खड़ी की थी, परंतु जब उन्होंने सुबह देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी। जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को थाना सिटी में दर्ज करवाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।(जसपाल मान)