पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • संतुलित और साफ सुथरा भोजन खाने की दी प्रेरणा

संतुलित और साफ-सुथरा भोजन खाने की दी प्रेरणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलोट|विश्व पोषण दिवस के मौके पर बाल विकास प्रोजेक्ट मलोट के अधिकारी गुरजीत कौर के नेतृत्व में ब्लॉक मलोट के सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में 14 अप्रैल को पोषण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को अच्छी और सेहतमंद खुराक संबंधी जानकारी दी गई और हरी सब्जियां, मौसमी फलों का अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। इस मौके पहुंची गर्भवती औरतों की गोद भराई की गई। उन्होंने इस मौके पर जहां 0-6 साल के बच्चों का भार तोला गया, वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फार्म भी भरे गए और इस योजना संबंधी गर्भवती औरतों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में पोषण दिवस संबंधी हुए प्रोग्रामों को सफल बनाने के लिए सुपरवाइजर अनीता रानी, रणजीत बेदी, कुलदीप, वीरपाल कौर और जसपाल कौर ने सहयोग दिया।(जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...