गांव मलोट के कंग मान पत्ती में बने गुरुद्वारा साहिब में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपों के तहत गांव के लोगों ने शनिवार देर शाम पाठी से मारपीट की, जिसके बाद मामला थाना सदर मलोट पहुंचा, लेकिन बाद में गांव वालों की ओर से कंप्लेंट न देने के कारण मामला वहीं निपटा दिया गया। सूत्रों के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में पाठ रखा हुआ था और कल देर शाम गांव की एक 7-8 वर्षीय बच्ची लंगर सेवा के लिए घर से राशन लेकर गई और वहां पर कुछ लोगों ने पाठी पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों के तहत मारपीट की, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और गांव के काफी लोगों ने पाठी के साथ मारपीट की और उसे थाना सदर ले गए। लेकिन जब इस मामले में गांव वासियों से बात करनी चाही तो कोई भी सामने आकर खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुआ। एसएचओ परमजीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में आए एक बाहर के पाठी पर शरारत के आरोप लगे थे, परंतु किसी द्वारा कोई लिखित शिकायत न देने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।(जसपाल मान)