पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

असला एक्ट के तहत 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | लंबी/मलोट

थाना लंबी व कबरवाला पुलिस ने असला एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज किए हैं। थाना लंबी में दर्ज किए मामले में एक व्यक्ति की शिकायत पर 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका लड़का अपने गांव के एक अन्य व्यक्ति लखवीर सिंह के साथ ट्रैक्टर व कम्प्यूटर कराहा लेकर घर आ रहा था और रास्ते में तीन लोगों ने गाड़ी से उनका पीछा किया, जिसके कारण वह डरकर अपने साथी लखवीर सिंह के घर में घुस गया, जिसके बाद आरोपियों ने गली में आकर गालियां दी और गेट तोड़ने की कोशिश की। अंदर से फायर करने के बाद कथित तीनों आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मामले की पड़ताल की व तीन लोगों के खिलाफ असला एक्ट, आईपीसी 279, 337, 338, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान जगप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के रूप हुई है। दूसरे मामले में कबरवाला पुलिस को दर्शन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी सरावां बोदला ने लिखित शिकायत में बताया कि 2015 में कुछ लोगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद मामला पंचायत में निपटा लिया गया, परंतु अब दोबारा उन्हीं लोगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की गई और शिकायतकर्ता को मार देने की नीयत से फायरिंग की, जिसके बाद मामले की जांच की गई और पुलिस ने कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान मेजर सिंह पुत्र करनैल सिंह, जसकरन सिंह उर्फ जस्सा पुत्र मेजर सिंह वासी सरावां बोदला, सुखवंत सिंह सुक्खा पुत्र देवा सिंह वासी कट्टियांवली व 10-12 अज्ञात लोगों के रूप में हुई है।(मिंटू गुरूसरिया/जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...