पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिख संगत ने दस्तार चेतना मार्च निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव फतेहपुर मनियांवाला वाला में शुक्रवार को खालसा पंथ के स्थापना दिवस को समर्पित दस्तार चेतना मार्च निकाला गया। इस दस्तार चेतना मार्च में गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। दस्तार मार्च में शामिल गांव की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकर्ता, नौजवानों, बच्चों समेत संगत ने शमूलियत करके दस्तार सजाने का संदेश दिया। यह दस्तार मार्च गांव में दस्तार सिख की शान, अमृत छको सिंह सजो और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी के लड़ लगने का संदेश देता हुआ गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में दस्तार मार्च की शुरूआत करते सरदारिया ट्रस्ट पंजाब के कार्यकर्ता मास्टर बलदेव सिंह साहिवाल, हरदीप सिंह खालसा ने नौजवानों को आज के समय में सिख विरोधी शक्तियों से सुचेत करते दस्तार की महत्ता बारे अवगत करवाया। गांव वासियों और गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सरदारी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को सिरोपे भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, जसवीर सिंह, कुलविंदर सिंह, भुपिंद्र सिंह खालसा, बाबा जसवीर सिंह, गुरविंदर सिंह सिद्धू, गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य व जीएनडी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रताप संधू मौजूद थे।

दस्तार चेतना मार्च में शामिल नौजवान व गांव निवासी।

खबरें और भी हैं...