पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में करवाई वर्कशाॅप

गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में करवाई वर्कशाॅप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलोट|गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में इंटर्नल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल और करियर काउंसलिंग व गाइडेंस सेल द्वारा एक वर्कशाॅप आयोजित की गई, जिसमें आईआईटी हैदराबाद से चिन्मय जिंदल व अंकित मिश्रा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को जॉब सीकर बनने की बजाय जॉब प्रोवाइडर बनने की सोच रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपनी स्वयं की जिंदगी के संघर्ष की मिसाल भी बच्चों के समक्ष पेश की। इस समय प्रो. दीपिका ने मेहमानों का स्वागत किया। डॉ. भारत भूषण कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी ने आए हुए वक्ताओं का धन्यवाद किया एवं बच्चों से लेक्चर संबंधी सवाल पूछ कर सही जवाब देने वालों को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सचिव नीरज जिंदल ने आईक्यूएसी व करियर काउंसलिंग सेल के इस प्रयास की सराहना की। इस समय उन्हें कॉलेज की तरफ से सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सज्जनपूर्ण धनेरवा,दिनेश, प्रो सुरिंदर कपिला, प्रो अमित बहल, प्रो ग्लैक्सी, डॉ पायल जिंदल व अन्य स्टाफ सदस्य भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।(जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...