सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने धरना दिया
मलोट|सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसो. की ओर से अंडरब्रिज की मांग को लेकर नई टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीकी शांतिमय एक दिवसीय धरना समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में लगाया गया। धरने पर बैठे लोगों ने इस दौरान पवित्र गुरबाणी का जाप किया गया। मास्टर दर्शन लाल कांसल ने बताया कि जब से मलोट में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है तब से शहर दो भागों में बिखर गया। जब किसी मृतक व्यक्ति को संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने के लिए उसे अंतिम यात्रा वैन में रेलवे पुल पारकर व अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को रेलवे लाइन क्रॉस करके जाना पड़ता है।
मलोट में धरने पर बैठे सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्य।