पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मुक्तसर जिले के तीन गांव एक थाने से हटा दूसरे से जोड़े

मुक्तसर जिले के तीन गांव एक थाने से हटा दूसरे से जोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुक्तसर|पंजाब सरकार ने गत अकाली भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए नए थानों व एक थाने से दूसरे थाने में शामिल किए गए गांव को कमेटी की सिफारिशों के बाद गृह विभाग ने इसमें तब्दीली कर दी है। पंजाब के सभी पुलिस थानों को विधानसभा हलका से नए एरिया में बांटा गया था ताकि उन थानों में लोगों के काम के लिए संबंधित एमएलए या हलका इंचार्ज की सुनवाई हो, परंतु पंजाब में नई कांग्रेस सरकार बनते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गत सरकार के इस फैसले पर रिव्यू करने के लिए एक कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कैप्टन सरकार ने पंजाब के सभी जिलों के पुलिस थानों के अधीन आने वाले गांव या एरिया को एक थाने से दूसरे थाने में कमेटी की सिफारिशों के अनुसार तब्दील कर दिया है। मुक्तसर थाना कबरवाला के अधीन आने वाले गांव छापियावाली को थाना सिटी मलोट के अधीन, गांव भगवानपुरा (फूल्लूखेड़ा) को थाना कबरवाला से थाना सदर मलोट, गांव कराईवाला को थाना कोटभाई से थाना सदर मलोट में तब्दील कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...