पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मलाेट में दो जगह चोरी की वारदात, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलोट|थाना सिटी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया है। हरजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी गांव बुर्ज सिधवां ने लिखती शिकायत में बताया कि उसने अपना सप्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर पीबी10डीएम0850 एचडीएफसी बैंक के आगे खड़ा किया था, जो चाेरी हो गया। हवलदार प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर सरबजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी आदर्श नगर मलोट ने 8 मार्च को शाम करीब 5 बजे अपना घोड़ा ट्रक नंबर पीबी30आर 6272 घर के लगे खड़ा किया था, मगर अगले दिन घोड़े के साथ ट्रॉली गायब है। जिसके बाद उन्होंने तलाश की, परंतु ट्रॉली न मिलने पर उसने थाना सिटी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।(जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...