पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • दहेज प्रताड़ना में पति सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज प्रताड़ना में पति सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलोट|थाना सिटी मलोट पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत के बाद पति, सास सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने को लेकर मामला दर्ज किया है। पूजा रानी पुत्री शशि कुमार वासी गुरु रविदास नगर मलोट ने लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी शीशपाल सिंह पुत्र हरी सिंह वासी हिसार से हुई थी, जिसके कुछ समय बाद ससुराल परिवार ने उसे दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट भी करनी शुरू कर दी। पंचायत की सहायता से मामले को निपटाने कई बार कोशिश की। उसने बताया कि उसके पति के उसकी अपनी बड़ी भाभी के साथ अवैध संबंध थे, जिस कारण वे उन्हें अक्सर रोकती रहती, परंतु इस बात को लेकर भी उसका पति उससे मारपीट करता रहता था, जिसके बाद उसने अपने मायके आकर थाना सिटी में शिकायत दी। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर शीशपाल, नंदलाल, राज कुमार पुत्र हरी, शांति देवी प|ी हरी सिंह, अनिता देवी प|ी राज कुमार वासी बालसमंद हिसार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।(जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...